इस कारण कमज़ोर होती हैं, इम्यूनिटी, तुरन्त सुधारे अपनी आदत

 इस कारण कमज़ोर होती हैं, इम्यूनिटी, तुरन्त सुधारे अपनी आदत।


गलत आदत 

मौजूदा समय में हर व्यक्ति निरोगी और स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन कुछ गलत आदतों की वजह से वह ज्यादातर समय बीमार रहता है।


कमज़ोर इम्यूनिटी

बार बार बीमार होने का सीधा मतलब होता हैं, कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई हैं।

ये आदतें ज़िम्मेदार

शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने के पीछे हमारी कुछ गलत आदतें जिम्मेदार होती हैं, आइए इन आदतों को जान लेते हैं।

जंक फ़ूड को डाइट में शामिल होना

ज्यादा तेल युक्त पदार्थों को भोजन में शामिल करने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती हैं, जिससे कोई भी बीमारी हमें बड़ी आसानी से घेर लेती हैं।


कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करना

ज्यादा मात्रा में कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से यूनिटी पर असर पड़ता है, अगर आप सोने से पहले कॉफी या चाय पीने के आदी हैं तो इसे तुरंत छोड़ दें।

अल्कोहल 

अल्कोहल पीने की आदत सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं हैं, उसका सीधा असर शरीर के कई अंगों जैसे लंग्स, किडनी आदि पर पड़ता हैं, जोकि नुकसान दे हैं, ज्यादा सेवन करने से इम्युनिटी वीक होती हैं।

तरल पदार्थों को भोजन में शामिल न करना 

पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थों का सेवन न करने से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, जोड़ों में दर्द की संभावना बढ़ सकती है, इम्यूनिटी भी कमजोर हो सकती है।

कम नींद

कम सोने से भी शरीर का प्रतिरोध तंत्र कमजोर हो जाता है इसलिए रोजाना कम से कम 7 से 8 घंटे की पर्याप्त नींद लेना आवश्यक होती हैं।

व्यायाम न करना

शरीर को एक्टिव ना रखने से रक्त प्रभाव ठीक नहीं रहता है, एक्सरसाइज ना करने से आपकी रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है, इसलिए रोजाना व्यायाम जरूर करें।

खान-पान का ध्यान न रखना

खानपान में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल ना करने से भी रोग प्रतिरोधक क्षमता में कमी आती हैं, डाइट में पौष्टिक आहार लेना बहुत जरूरी होता हैं।

टिप्पणियाँ