संदेश

मार्च, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

आंतों की कमज़ोरी दूर करेगें ये फूड्स...

चित्र
आंतों की कमजोरी दूर करेंगे ये 5 फूड्स, बार-बार कब्ज या खराब पाचन से परेशान डाइट में जरूर शामिल करें ये चीजें आंतों का ठीक से काम न कर पाना या फिर आंतों की कमजोरी जैसी समस्याएं कई बड़ी बीमारियां पैदा कर सकती हैं। इसलिए अपनी डाइट में कुछ ऐसी चीजों का शामिल करना जरूरी है, जो आंतों की कमजोरी दूर करें। आंतों के लिए हेल्दी फूड्स (Healthy foods for Intestines) Food for healthy intestine:  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वैसे तो हर एक अंग का सामान्य रूप से काम करना बहुत जरूरी होता है। लेकिन कुछ अंग दूसरों से ज्यादा जरूरी होते हैं और अगर वे ठीक से काम न कर पाएं तो अन्य अंग भी प्रभावित हो जाते हैं और कई बीमारियां भी पैदा हो जाती हैं। आंत भी ऐसा ही एक अंग है और अगर किसी कारण से आंत कमजोर पड़ गई हैं, तो शरीर में कई बीमारियां पैदा हो जाती हैं। अगर आपकी आंत ठीक से काम नहीं कर पा रही हैं, तो उससे सिर्फ कब्ज या दस्त जैसी समस्याएं नहीं बल्कि कुछ गंभीर बीमारियां भी पैदा हो सकती हैं।  दरअसल, खाद्य पदार्थों से पोषक तत्व अवशोषित करने का काम भी हमारी आंते ही करती हैं और अगर आंते काम न कर पाएं तो शरीर को...

20th MARCH इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस

चित्र
International Day of Heppiness😁😁: इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस आज, दिल को खुश रखने के लिए खुश रहना जरूरी हैं, जानें इस दिन का इतिहास और महत्व International Day of Happiness : संयुक्त राष्ट्र 20 मार्च को ये दिन दुनिया भर के लोगों में खुशी के महत्व के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए मनाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को इसे मनाने का संकल्प लिया था. हर साल 20 मार्च को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस मनाया जाता है. साल 2013 में संयुक्त राष्ट्र ने इसे मानना शुरू किया था. संयुक्त राष्ट्र 20 मार्च को ये दिन दुनिया भर के लोगों में खुशी के महत्व के प्रति जागरूकता को बढ़ाने के लिए मनाता है. संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 12 जुलाई 2012 को इसे मनाने का संकल्प लिया था. इस दिवस को मनाने के पीछे मशहूर समाजसेवी जेमी इलियन के प्रयासों का नतीजा था. उन्हीं के विचारों ने संयुक्त राष्ट्र के महासचिव जनरल बान की मून को प्रेरित किया और 20 मार्च 2013 को इंटरनेशनल डे ऑफ हैप्पीनेस घोषित किया गया.  2013 में, संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों ने खुशी का पहला अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया गया. वर्ल्ड हैप्पीनेस ...

तरबूज़ खाने के होते हैं ढेरों फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

चित्र
हमारे शरीर की सेहत लिए काफ़ी फायदेमंद होता हैं तरबूज़। गर्मियों में गले को तर करने और गर्मी को दूर करने का तरबूज से अच्छा और कोई विकल्प नहीं है। तरबूज गर्मियों का सबसे खास फल है, जो न सिर्फ प्यास बुझाता है, बल्कि भूख को भी शांत करता है। आज हम तरबूज के उन फायदों की बात करेंगे, जिनके बारे में शायद हमे पता न हो।  इससे पहले इस ख़ास फल के बारे में जान लेते हैं... यह फल कई जरूरी पोषक तत्वों से भरा है, इसलिए यह शरीर से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करने का काम कर सकता है। तरबूज फाइबर, पोटैशियम, आयरन और विटामिन-ए, सी व बी से समृद्ध होता है, लेकिन इस फल को सबसे ज्यादा खास इसमें मौजूद लाइकोपीन नामक तत्व बनाता है। यह तत्व एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है और इसी से फल को गहरा लाल रंग मिलता है। तरबूज के बारे में जानने के बाद आगे जानिए तरबूज खाने के फायदे... स्वस्थ हृदय.... हृदय स्वास्थ्य के लिए तरबूज के फायदे बहुत हैं। शोध के अनुसार, रोजाना तरबूज खाने या इसका जूस पीने से खराब कोलेस्ट्रॉल के संचय को रोका जा सकता है, जो हृदय रोग का कारण बन सकता है। अध्ययन के अनुसार तरबूज के इन हृदय-स्वस्थ गुणों के प...

कीवी के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

चित्र
  Healthy Fruits : कीवी के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, कीवी खाने से मिलते हैं ये पोषक तत्व कीवी के फायदे (Kiwi Benefits)   कीवी इसीलिए दिल की बीमारी, बीपी की समस्या और डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी फायदेमंद है.  कीवी खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है.  कीवी खाने से त्वचा चमकदार और झुर्रियां दूर हो जाती हैं पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोगी फल माना गया है. https://youtube.com/@healthpurity1539 कीवी में भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड होता है जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है.  कीवी खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है. रोज कीवी खाने से खून में ग्लूकोज़ की मात्रा कम हो जाती है.  कीवी जोड़ो के दर्द, हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी मददगार है. कीवी मानसिक तनाव, बैक्टीरिया और वायरस के हमले को भी दूर करती है. https://youtube.com/@healthpurity1539 https://instagram.com/health_purityy? igshid=ZDdkNTZiNTM=

बच्चों की लंबाई बढ़ाने में सहायक

चित्र
बच्चों की लंबाई के लिए क्यों परेशान होते हैं यहां है समाधान लंबी हाइट   बच्चों की लंबाई को लेकर हर मां-बाप बहुत परेशान रहते हैं और ना जाने कौन-कौन से तरीके अपनाते हैं! पोषण में कमी  बच्चों की लंबाई ना बढ़ने की वजह खाने में पोषण की कमी हो सकती है, आज हम आपको कुछ ऐसी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे जिसे आप अपने बच्चों को पिलाकर उनकी लंबाई बढ़ा सकते हैं। संतरे का जूस  संतरे के जूस में कैल्शियम आयरन जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो बच्चों की ग्रोथ के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। संतरे के जूस को सादा या काला नमक डालकर बच्चों को पिलाया जाए तो यह जूस टेस्टी भी हो जाता है, बच्चें इसे आसानी से पी सकते हैं। https://youtube.com/@healthpurity1539 पालक का जूस   पालक के नाम से ही सभी लोग इससे दूर भागते हैं लेकिन कुछ लोग इसके फायदों से बेखबर हैं, पालक के साथ मीठे फलों और कुछ मसाले डालकर जूस बनाया जाए तो या टेस्टी हो जाता है और बच्चे इसे आसानी से पी सकते हैं।   अमरूद का जूस   अमरूद के जूस में विटामिन बी सी कैल्शियम जैसे अन्य पोषक तत्व शामिल होते हैं। अमरुद से पाचन क्...

स्वस्थ फेफड़े (Healthy LUNG'S) पाने के लिए सर्वप्रथम करें ये उपाय

चित्र
Healthy Lungs: हर व्यक्ति अपने जीवन में स्वस्थ रहना चाहता है. शरीर में कई अहम अंग होते हैं, जो हमारे जीवन के लिए बेहद जरूरी होते हैं. इन्हीं अंगों में से एक अंग फेफड़े होते हैं, जिनका हमारे जीवन में बहुत ज्यादा महत्व है. लेकिन बदलती लाइफस्टाइल और बढ़ते प्रदूषण के चलते लोग फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आ रहे हैं. जबकि फेफड़ों का कार्य हमें कई बीमारियों से बचाना है, ऐसे में हमें अपने फेफड़ों को स्वस्थ रखने पर ध्यान देना चाहिए. आइए जानते हैं कि किन चीजों के सेवन से आप अपने फेफड़ों को मजबूत बना सकते हैं... फेफड़ों को हेल्दी रखने के टिप्स,  How to have stronger lungs 1. हरी सब्जियां  हरी पत्तेदार सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है, जो फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मदद करते हैं. आपको अपने भोजन में पालक, बीन्स, ब्रोकली जैसे सब्जियां शामिल करनी चाहिए। 2. साबुत अनाज  साबुत अनाज फेफड़ों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है. साबुत अनाज में पर्याप्त मात्रा में फाइबर, विटामिन ई और कई सारे पोषक तत्व होते हैं. वहीं, ये एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता ह...

डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट कैसे बढ़ाए

चित्र
डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा उपाय है फ्रूट जूस या वेजिटेबल जूस। आइए हम जानते हैं कुछ ऐसे ही जूस के बारे में.. पपीते के पत्ते डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ाने के लिए सर्वप्रथम और सबसे अच्छा सफल उपाय है पपीते के पत्ते का जूस होता हैं, इसके पत्तों का जूस बनाकर पिया जाए, तो यह प्लेटलेट काउंट को बढ़ाने में काफी हद तक मददगार साबित होता हैं। अनार अनार को आयरन का सबसे बेहतर स्त्रोत माना गया है, जो हमारे शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ ही, हमें कई बीमारियों से लड़ने की ताकत भी देता है, अनार का जूस डेंगू में प्लेटलेट्स काउंट को बढ़ाने में हमें मदद भी करता हैं। मेंथी दाना डेंगू में जिन लोगों का प्लेटलेट्स काउंट काफी तेजी से गिर रहा हो उनके लोगों के लिए, मेंथी के दानों को रातभर पानी में भिगोकर सुबह सुबह सुबह खाली पेट इसके जूस का सेवन किया जाए तो यह काफी फायदेमंद होता हैं। पालक पालक के नाम से ही कुछ लोग इससे दूर भागते हैं, लेकिन उनको इसके फायदे के बारे में नहीं पता है, पालक में कई तरह के विटामिंस और न्यूट्रीशियन की भरपूर मात्रा होती है, जिसके कारण ये हमें कई रोगों से ...

चाय या कॉफी की जगह पर पिये ब्लैक कॉफी, इसके कई फायदे हैं

चित्र
  ब्लैक कॉफी ब्लैक कॉफी पीने से दूर होती हैं, कई बीमारियां जानें इसके फ़ायदे। ब्लैक कॉफी के फायदे ब्लैक कॉफी में पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, आयरन, विटामिन K, विटामिन E, जिंक और भी अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए काफी मददगार होते हैं। सही समय पिए  कुछ लोग खाली पेट ही कॉफी का सेवन कर लेते हैं, जिसके कारण ये फायदे की जगह पर हमें नुकसान पहुंचाती है, जबकि नाश्ता करने या कुछ खा लेने के बाद अगर ब्लैक कॉफी का सेवन किया जाए तो, यह सेहत के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। वेट लॉस अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रोजाना ब्लैक कॉफी का सेवन कर सकते हैं, इसमें मौजूदा कैफीन फैट बर्न करने में सहायक होता हैं, इसलिए बिना शक्कर की ब्लैक कॉफी का सेवन करना लाभकारी होता हैं। डायबिटीज  यह डायबिटीज की समस्या को कम करने में मददगार होती है, ब्लैक कॉफी पीने से खून में ग्लूकोस के लेवल को कंट्रोल में किया जा सकता हैं। तनाव या डिप्रेशन ब्लैक कॉफी में मौजूद कैफीन नर्वस सिस्टम को सही से वर्क करने में मदद करता है इसे पीने से तनाव को भी कम करने में फायदा मिलता हैं। द...

इस कारण कमज़ोर होती हैं, इम्यूनिटी, तुरन्त सुधारे अपनी आदत

चित्र
 इस कारण कमज़ोर होती हैं, इम्यूनिटी, तुरन्त सुधारे अपनी आदत। गलत आदत  मौजूदा समय में हर व्यक्ति निरोगी और स्वस्थ रहना चाहता है, लेकिन कुछ गलत आदतों की वजह से वह ज्यादातर समय बीमार रहता है। कमज़ोर इम्यूनिटी बार बार बीमार होने का सीधा मतलब होता हैं, कि आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई हैं। ये आदतें ज़िम्मेदार शरीर की इम्युनिटी कमजोर होने के पीछे हमारी कुछ गलत आदतें जिम्मेदार होती हैं, आइए इन आदतों को जान लेते हैं। जंक फ़ूड को डाइट में शामिल होना ज्यादा तेल युक्त पदार्थों को भोजन में शामिल करने से शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कमजोर हो जाती हैं, जिससे कोई भी बीमारी हमें बड़ी आसानी से घेर लेती हैं। YouTube कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करना ज्यादा मात्रा में कैफीन युक्त पदार्थों का सेवन करने से यूनिटी पर असर पड़ता है, अगर आप सोने से पहले कॉफी या चाय पीने के आदी हैं तो इसे तुरंत छोड़ दें। अल्कोहल  अल्कोहल पीने की आदत सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं हैं, उसका सीधा असर शरीर के कई अंगों जैसे लंग्स, किडनी आदि पर पड़ता हैं, जोकि नुकसान दे हैं, ज्यादा सेवन करने से इम्युनिटी...

भूलकर भी एक साथ ना खाएं हेल्थ सप्लीमेंट्स

चित्र
 भूलकर भी एक साथ ना खाएं ये हेल्थ सप्लीमेंट्स। बॉडी में न्यूट्रियंस की कमी होने पर हेल्थ सप्लीमेंट लेने की सलाह दी जाती है। लेकिन हेल्थ के लिए सप्लीमेंट डॉक्टर की सलाह से ही लेने चाहिए। कई बार लोग एक साथ कई हेल्थ सप्लीमेंट्स लेते हैं जो सेहत के लिए बिल्कुल ठीक नहीं है। मैग्नीशियम और कैल्शियम भी हड्डी मजबूत बनाते हैं लेकिन एक साथ खाने पर शरीर को कोई फायदा नहीं मिलता। आयरन और कैल्शियम सप्लीमेंट स्कोर आधे घंटे के अंतराल पर खाएं क्योंकि कैल्शियम आयरन को अब्जॉर्ब नहीं होने देता। आयरन सप्लीमेंट को ग्रीन टी के साथ ना ले, एनीमिया के मरीज है तो भूलकर भी ग्रीन टी ना पिए। जिंक इम्यूनिटी को मज़बूत बनाता है लेकिन इसे कॉपर सप्लीमेंट के साथ ना खाएं, सप्लीमेंट में 2 घंटे का गैप रखें। यह शरीर की कमजोरी सुस्ती और थकान को दूर करके हेल्थी लाइफस्टाइल जीने में मदद करते है। विटामिन B12 और विटामिन सी सप्लीमेंट के बीच में 2 घंटे का गैप होना चाहिए ताकि यह शरीर में अब्जॉर्ब हो सके। YouTube

तेज़ दिमाग़ के लिए काफी फायदेमंद है ये चीजें

चित्र
तेज दिमाग करने के लिए खाएं ये सात चीज़े :- खानपान का मस्तिष्क पर प्रभाव :- गलत जीवनशैली और खराब खान-पान का सीधा असर हमारे दिमाग पर भी पड़ता है। सही डाइट ना लेने पर याददाश्त कमजोर हो सकती है। तेज दिमाग के लिए खाएं ये चीज़े:- आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बता रहे हैं, जिसका नियमित सेवन करने से मस्तिष्क स्वस्थ रहता है और दिमाग तेज होता हैं। नट्स:~ नट्स मस्तिष्क के लिए सबसे हेल्दी फूड माना जाता है डाइट में काजू,बदाम,अखरोट, पिस्ता खजूर आदि को शामिल करने से दिमाग तंदुरुस्त रहेगा। टमाटर:~ टमाटर में पाए जाने वाला लाइकोपीन नामक पिगमेंट मस्तिक से जुड़ी बीमारियों को नहीं होने देता है। इसे खाने से मेमोरी तेज होती हैं। साबुत अनाज:~ साबुत अनाजों में एंटी ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं जो तंत्रिका तंत्र को नुकसान होने से बचाते हैं और ब्रेन को हमेशा हेल्दी रखते हैं। मछली :~ मछली में सेहत के लिए जरूरी अन्य पोषक तत्वो के अलावा ओमेगा 3 फैटी एसिड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो दिमाग को तेज बनाने में मददगार है। अंडा:~ कई शोधों में यह बात सामने आई है कि अंडे का सेवन करने से मस्तिष्क की कोशिकाएं हेल्दी र...